मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सासाराम के बराढ़ी गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पति गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के बराढ़ी गांव में कथित प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शैलेश का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। घटना की रात वह कथित तौर पर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि महिला के पति दद्दू मिश्रा ने दोनों को देख लिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर शैलेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैलेश एक पैर से दिव्यांग था और अक्सर महिला से फोन पर बात करता था। जिस रात वह घर से निकला, परिवार को उसके इरादे की जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि वह महिला के बुलावे पर उसके घर गया था।

यह भी पढ़ें :धनबाद के वार्ड 37 से गुड़िया देवी की जीत, 1172 वोटों से शम्पत देवी को हराया

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी पति गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/02/dhanbad-ward-37-gudia-devi-election-result-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment