मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारण में प्रेमी जोड़े से वसूली का आरोप, महिला सिपाही समेत 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : सारण जिले में पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले एक वायरल वीडियो मामले में नगर थाना अंतर्गत तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मियों में महिला सिपाही इंदु कुमारी और सहायक अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा शामिल हैं। दोनों पर प्रेमी जोड़े को पकड़कर छोड़ने के एवज में अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में महिला सिपाही को एक युवक से पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत करते हुए देखा गया था। इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सारण पुलिस ने त्वरित जांच कर प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

17 फरवरी की रात मिला था वीडियो

पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे नगर थाना के सरकारी मोबाइल पर यह वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो के अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि नगर थाना की आपात सेवा वाहन पर तैनात महिला सिपाही पैसों की मांग से जुड़ी बातचीत करती प्रतीत हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : झारखंड की बिजली कंपनियों पर बढ़ा दबाव, 5,000 करोड़ रुपये लौटाने की चुनौती

सुनसान इलाके में पकड़कर की वसूली

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंडक कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सरकारी आवास के आसपास इलाका सुनसान रहता है, जहां अक्सर प्रेमी जोड़े आते हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उन्हें छोड़ने की एवज में पैसे की मांग की गई।

दो महीने पुराना बताया गया वीडियो

पूछताछ के दौरान महिला सिपाही इंदु कुमारी ने दावा किया कि वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना है। उस समय ड्यूटी पर सहायक अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा के साथ चालक सिपाही उमेश सिंह भी मौजूद थे।

पुलिस प्रशासन सख्त

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां विभागीय अनुशासन के विरुद्ध हैं और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मियों को नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा। मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-electricity-fee-refund-5000-crore-challenge/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment