मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारण में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :सारण जिले में बीती देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हथियार बरामदगी के लिए पुलिस टीम रिवीलगंज थाना क्षेत्र के इनई बगीचा पहुंची थी। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। दोनों को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दहियावां निवासी रंजन यादव और अवतार नगर थाना क्षेत्र के धर्म बागी निवासी सोनू राय के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

डॉक्टर के अपहरण प्रयास से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, ये वही अपराधी हैं जिन्होंने बुधवार रात छपरा के प्रसिद्ध डॉक्टर सजल कुमार के अपहरण की कोशिश की थी। हालांकि, भागने के दौरान बदमाशों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे डॉक्टर उनके चंगुल से बचने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि किडनैपिंग मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर पूरे गिरोह और साजिश का खुलासा किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/jamshedpur-ro-plant-fire-ulidih-nh33-loss/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment