मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, तीन इनामी माओवादी गिरफ्तार, AKM-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, 203 कोबरा, 134 बटालियन CRPF और 26वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से AKM-47 रायफल, इंसास रायफल, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, वॉकी-टॉकी और विस्फोटक सामग्री (कोडेक्स वायर) बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें : रांची में आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मिलीं सीता सोरेन, CBI जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (SP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में कुछ उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गठित कर गांव में घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार को लोडेड AKM-47 रायफल, जिंदा गोलियों और वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया गया।

15 लाख और 2 लाख के इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

रवि सिंह सरदार से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनामी मदन महतो और 2 लाख रुपये की इनामी मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव के ऊपर दलमा पहाड़ में छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया। बरामद सामग्री में शामिल हैं पुलिस बल से पहले लूटी गई एक इंसास रायफल, AKM-47 की 208 जिंदा गोलियां, कोडेक्स वायर के दो बंडल, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया।

कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे। हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई के कारण वे दूसरे इलाकों में सक्रिय होने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उन्होंने कुकड़ू में पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूट सहित दलमा क्षेत्र की कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन दावों की जांच आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment