मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव: नामांकन वापसी से अविनाश कवि बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव राजनीति के कड़े समीकरणों के बीच खत्म हुआ। मुकाबला पहले रोमांचक माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में उत्तम कुमार महंती ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिए गए।

समर्थकों में उत्साह

निर्विरोध जीत की घोषणा होते ही अविनाश कवि के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद कवि ने कहा कि वे नगर के विकास कार्यों में पूरी ईमानदारी से लगे रहेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल की सदस्य पर फर्जीवाड़े का आरोप, निबंधक से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग

मुकाबला था कांटे का

इस चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे, अविनाश कवि और उत्तम कुमार महंती। दोनों के पास अच्छा समर्थन था और मुकाबला पहले काफी रोचक माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में नामांकन वापसी ने पूरा खेल बदल दिया।

सियासी रणनीति ने दिखाई पकड़

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की रणनीति को इस नतीजे में अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखकर समीकरण अपने पक्ष में कर लिया।

विरोधी खेमा असफल

चंपाई सोरेन और उनकी टीम ने अपने प्रत्याशी को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन संगठन और रणनीति की मजबूती के कारण विरोधी टीम इसे तोड़ नहीं पाई। सरायकेला में निर्विरोध चुनाव को स्थानीय राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है। यह दिखाता है कि मजबूत संगठन और सटीक रणनीति से बिना मतदान के भी सफलता हासिल की जा सकती है।

https://samacharpost.live/2026/03/priyanka-kumari-pharmacy-council-fraud-allegations/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, नेमरा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात

Jamshedpur News: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

SIR : दो बार सुनवाई में दस्तावेज नहीं देने वाले वोटरों की बूथवार सूची बनेगी, नवंबर में दलों से होगी साझा

झारखंड में 18,060 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय मामलों पर सवाल, 22 अक्टूबर को सचिवों के साथ बैठक करेंगे वित्त मंत्री

रांची आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

Leave a Comment