मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला: 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेंज अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीराम गोराई (करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुनीराम गोराई राशन लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और कुकड़ू प्रखंड के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचें और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही क्षेत्र में जंगली हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की भी मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पलामू में NEET-UG परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 5 घंटे देरी से मिला प्रश्न-पत्र; रात तक चली परीक्षा

प्रशासन और वन विभाग का इंतजार

फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और आगे की कार्रवाई अधिकारियों के पहुंचने के बाद तय होगी।

https://samacharpost.live/2026/05/palamu-neet-ug-exam-delay-medininagar-centre-mismanagement-students-wait/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment