मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय ट्रेनिंग पूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :सरायकेला-खरसावां जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गई है। DC सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यह प्रशिक्षण सरायकेला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। 8 से 10 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित नामित फील्ड ट्रेनर्स ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम.डी. तासिकुर रहमान और अविनाश ठाकुर द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में सृजन शाखा का शपथ ग्रहण समारोह, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

टेक्निकल और ग्राउंड लेवल ट्रेनिंग

ट्रेनिंग के दौरान मकान सूचीकरण (HLO) और मकानों की गणना से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को फील्ड में जाकर प्रैक्टिकल भी कराया गया। मानिक बाजार क्षेत्र में नक्शा तैयार करने का अभ्यास कराया गया, जिससे जमीनी स्तर पर काम की बेहतर समझ विकसित हो सके। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भी प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करें। लक्ष्य है कि जनगणना का कार्य समय पर, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए।

जनगणना बेहद जिम्मेदारी भरा कार्य- अपर उपायुक्त

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जयवर्धन कुमार ने कहा कि जनगणना बेहद जिम्मेदारी भरा कार्य है। उन्होंने अधिकारियों को धैर्य, बेहतर व्यवहार और आंकड़ों की गोपनीयता व शुद्धता बनाए रखने की सलाह दी। इस मौके पर कमलेश कुमार दास समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि इस तैयारी से जनगणना 2027 को सफल बनाने में मदद मिलेगी।

https://samacharpost.live/2026/04/jamtara-marwari-mahila-samiti-oath-ceremony-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment