मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ सफल, 30 हजार से अधिक आवेदन निपटाए गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन जिले के 26 पंचायतों और 4 नगर निकायों में विशेष शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक विभिन्न सेवाओं के लिए पहुंचे। पूरे अभियान के दौरान कुल 30,237 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में ही निपटाए गए 1,954 आवेदन

प्रशासन ने बताया कि इनमें से 1,954 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 16 आवेदन अस्वीकृत पाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत सूचीबद्ध सेवाओं को आम जनता तक समयबद्ध और सरल तरीके से पहुंचाना था।

यह भी पढ़ें: मिसाल: 17 साल के छात्र ने बनाया ‘AI टीचर’ रोबोट सोफी, बच्चों के सवालों का तुरंत देता है जवाब

किन सेवाओं के लिए मिले आवेदन?

शिविरों में मुख्य रूप से निम्न सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा किए गए, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ नागरिकों ने इन सेवाओं का व्यापक लाभ उठाया और शिविरों में त्वरित समाधान से संतोष जताया।

सेवा-वार आवेदन संख्या

अब तक मिले आवेदनों में,

  • दिव्यांग पेंशन: 44
  • विधवा पेंशन: 129
  • वृद्धा पेंशन: 2,813
  • जन्म प्रमाण पत्र: 203
  • आय प्रमाण पत्र: 694
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र: 634
  • नया राशन कार्ड: 582
  • जाति प्रमाण पत्र: 842
  • सेवा गारंटी अधिनियम की अन्य सेवाएँ: 434
  • भूमि मापी: 36
  • मृत्यु प्रमाण पत्र: 102
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र: 34
  • दाखिल-खारिज वाद: 77
  • अन्य लोककल्याणकारी योजनाएँ: 23,610

लोगों ने की पहल की सराहना

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लगे इन शिविरों ने सरकारी सेवाओं की उपलब्धता को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगों ने त्वरित कार्यवाही और सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन की प्रशंसा की।

https://samacharpost.live/2025/11/bulandshahr-student-builds-ai-teacher-robot-sofi-aditya-kumar-innovation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment