मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मंदिरी नाले पर सड़क का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी बोले 48 घंटे में अपराधियों को मिलेगा जवाब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: सम्राट चौधरी ने रविवार को मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पुलिस को पूरी छूट दी गई है और अपराधियों को 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराधमुक्त बिहार बनाना है। उन्होंने कहा, “अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो पुलिस 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करेगी। अपराधी किसी भी जाति का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आशीर्वाद से बिहार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है और आज बिहार में सुशासन की सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में मॉनसून से पहले 45 हजार पुलों का होगा निरीक्षण, बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज

अगले महीने कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने के भीतर दीदारगंज से कच्ची दरगाह पुल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में वाटर मेट्रो सेवा भी शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से इस इलाके को देख रहे हैं और मंदिरी नाले की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। उन्होंने इस परियोजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया।

नितिन नवीन ने पिता का सपना पूरा होने की बात कही

कार्यक्रम में मौजूद नितिन नवीन ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण का सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ है। नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को सुशासन दिया और अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-government-orders-inspection-of-45000-bridges-before-monsoon/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment