मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में ग्रामीणों ने चंदा कर खुद बना डाली 2 किमी लंबी सड़क

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के बड़ा रक्सो पंचायत के डिगरा पहाड़ में सरकार और प्रशासन द्वारा सड़क की समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने चंदा उठाकर श्रमदान के माध्यम से कच्ची सड़क बना ली। सैकड़ों ग्रामीण, बच्चों सहित, कुदाल और गैता लेकर जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में पिछले एक सप्ताह से जुटे हैं। पहले यह मार्ग केवल एक पगडंडी भर थी, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव की समस्या रहती थी। ग्रामीणों ने पहाड़ से पत्थर और मिट्टी लाकर गड्ढों में भरकर इसे चलने योग्य बनाया।

ग्रामीणों और वार्ड प्रतिनिधियों की भूमिका

वार्ड सदस्य रॉबेन पहाड़िया, रामा पहाड़िया, राजेश पहाड़िया, मोकरी पहाड़िन, सुरजी पहाड़िन, मैसी पहाड़िन, बुदनी पहाड़िन और गंगू पहाड़िया ने बताया कि ग्रामीणों ने चंदा उठाकर और श्रमदान कर सड़क बनाने की पहल की। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने खुद ही सड़क बनाने का बीड़ा उठाया।

यह भी पढ़ें : बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अस्पताल में भर्ती, गोल ब्लैडर स्टोन के लिए दिल्ली में ऑपरेशन

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीण अब सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक सड़क को पक्की बनवाया जाए, ताकि आने-जाने में लगातार हो रही परेशानी खत्म हो सके।

https://samacharpost.live/2025/10/mla-hospitalized-apollo-surgery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment