मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मां के साथ शादी में जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां 7 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा सिमराहा बायपास रोड के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद आदिल (7 वर्ष), निवासी सहरसा नगर निगम वार्ड-5, के रूप में की गई है। आदिल अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मोहम्मद अख्तर, जो देहरादून में मजदूरी करते हैं, तीन महीने पहले ही घर लौटे थे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के निमंत्रण पर 4 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मां के साथ शादी में शामिल होने निकला था मासूम

परिजनों के अनुसार, पड़ोस में शादी समारोह था और आदिल अपनी मां के साथ टहलते हुए वहीं की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरा से कोरलाही लौट रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है।

चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक, कोरलाही निवासी अभिमन्यु शर्मा, को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/vladimir-putin-india-visit-4-december-annual-summit-with-pm-modi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment