रोहतास में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

Rupa Kumari | July 7, 2026 | 01:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के रोहतास जिले में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर रेलवे फाटक के समीप हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के करंच गांव निवासी रामाशीष पासवान के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदन अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था और किसी काम से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार करने के दौरान वह सासाराम से आरा की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जुटी लोगों की भीड़

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के माता-पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: JPSC पर अनियमितता के आरोपों को लेकर BJYM का प्रदर्शन, कट-ऑफ जारी करने और निष्पक्ष जांच की मांग

रेलवे ट्रैक पार करते समय बरतें सावधानी

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि फाटक बंद होने या ट्रेन के आने की स्थिति में ट्रैक पार करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें