मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रोहतास पुलिस ने 60 लाख का गांजा जब्त, ट्रैक्टर में बने गुप्त तहखाने से पकड़ी बड़ी खेप, 1 तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :रोहतास जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया है। डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर से करीब 60 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :बिहार को चुनाव के बाद बड़ी सौगात: दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को 6,000 करोड़ की मंजूरी

ट्रैक्टर में बना रखा था गुप्त तहखाना

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे गुप्त तहखाना बनाकर गांजा ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर पर शक होने पर पुलिस ने गहराई से जांच की और छिपाई गई पूरी खेप बरामद कर ली।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को पहले से ही गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर NH पर ट्रैक्टर को रोका गया और जांच की गई।कार्रवाई में पुलिस ने तस्कर महेंद्र को गिरफ्तार किया है, जबकि सप्लायर रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां भेजा जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

127 क्विंटल गांजा बरामद होने का दावा

जांच टीम के अनुसार ट्रैक्टर से करीब 127 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह खेप औरंगाबाद की ओर से लाई जा रही थी। रोहतास एसपी ने बताया कि हाल ही में चेनारी थाना क्षेत्र में भी भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस लगातार तस्करों पर नज़र रखे हुए है और जिले में तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-national-highway-projects-6000cr-approval-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment