हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स शासी परिषद की बैठक की तैयारी तेज, एजेंडा दो-तीन दिन में तैयार

Rupa Kumari | August 26, 2025 | 02:55 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने संस्थान के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स शासी परिषद (गवर्निंग बॉडी) की बैठक आयोजित करने को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में हाईकोर्ट द्वारा निर्देशित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिवक्ताओं के सवाल और शपथ पत्र पर हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट में उठाए गए सवालों और रिम्स की ओर से दायर शपथ पत्र में शामिल मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। तय किया गया है कि आगामी 2-3 दिनों के भीतर गवर्निंग बॉडी की बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद बैठक की तिथि विभागीय मंत्री सह शासी परिषद अध्यक्ष को भेजी जाएगी। अध्यक्ष की ओर से समय निर्धारण के बाद जीबी की बैठक औपचारिक रूप से आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे ने की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

8 से 14 सितंबर के बीच बैठक कराने का आदेश

बताते चलें कि झारखंड हाईकोर्ट ने 8 से 14 सितंबर के बीच हर हाल में रिम्स शासी परिषद की बैठक कराने का आदेश दिया है। बैठक की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड जज को ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया है।

Share this news

संबंधित खबरें