- रांची के पुरुलिया रोड इलाके में कार्रवाई, तलाशी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर आरोपी गिरफ्तार
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के पुरुलिया रोड क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि फुलौलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया।


यह भी पढ़ें: कैथी लिपि में लिखे पुराने भूमि रिकॉर्ड पढ़ना होगा आसान, झारखंड सरकार ने तैयार की विशेष पाठ्यपुस्तिका
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में तो नहीं हुआ है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

















