मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए किस क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली बंद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग विद्युत शक्ति केंद्रों और फीडरों में मेंटेनेंस, पेड़ों की डालियों की छंटाई, एलटी लाइन को कवर्ड केबल में बदलने और 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग जैसे जरूरी काम किए जाएंगे। इन कार्यों के चलते अपर बाजार, तुपुदाना, टाटीसिलवे, डोरंडा, चुटिया, नामकुम, कोकर, मोरहाबादी और हरमू के कई इलाकों में तय समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

अपर बाजार में सुबह 8 से 9:30 बजे तक कटौती

अपर बाजार विद्युत अवर प्रमंडल के 11 केवी सर्किट हाउस फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम होगा। इसके कारण सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक आई हाउस, नेडियम रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, डिप्टी पाड़ा और लाइन टैंक रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

तुपुदाना में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

तुपुदाना विद्युत शक्ति उपकेंद्र के औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ों की डालियों की कटाई और फॉर्च्यून इंडस्ट्री के पास मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी कार्टून फीडर, पुराना एन्सिलरी, नया एन्सिलरी और बैंक फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

टाटीसिलवे-डोरंडा में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कटौती

दुर्गा सोरेन चौक के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक टाटीसिलवे और डोरंडा क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हिनू, चाय बागान, जेयूटी, जैक, काली नगर, लॉ कॉलेज, बंदगांव, रामपुर, सरबल, लाली, विकास नगर, कोचा टोली, तुम्बा घुटु, पलांडू, सिदरोल, गड़के और जामुन टोली समेत आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

चुटिया-नामकुम-कोकर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित

चुटिया क्षेत्र में एलटी तार को कवर्ड केबल में बदलने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुटिया कृष्णापुरी रोड नंबर-5बी, बाणेश्वर नगर, गायत्री सोसाइटी, आंगन पैलेस और बहुबाजार चौक में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा नामकुम के शिव बिहार कॉलोनी और नामकुम बस्ती तथा कोकर के मूर्ति गली और डॉन बॉस्को स्कूल के पास मिशन कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मोरहाबादी में सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक कटौती

विद्युत शक्ति केंद्र मोरहाबादी से जुड़े इलाकों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पार्क प्राइम होटल, मोरहाबादी सब्जी मार्केट, जतरा टांड, जुडियो मॉल, साइड गली, दुर्गा पंडाल, बोड्या रोड, मोरहाबादी, बैंक कॉलोनी और मस्जिद गली समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति केंद्र कोकर के अंतर्गत भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान कोकर शहरी क्षेत्र में गुड़िया पेट्रोल पंप से नया टोली और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

हरमू-न्यू हरमू में दोपहर 12 से 2 बजे तक कटौती

हरमू इलाके में 11 केवी न्यू हरमू फीडर के तहत पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके कारण दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पटेल चौक, हरमू, अरगोड़ा थाना क्षेत्र, बसंत बिहार और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

काम पूरा होने के बाद सामान्य होगी बिजली आपूर्ति

बिजली विभाग के अनुसार, ये सभी कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं। निर्धारित समय में संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, काम की प्रगति के अनुसार कटौती की अवधि में बदलाव संभव है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment