मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में राष्ट्रीय ए-वी फिस्टुला लाइव ऑपरेटिव कार्यशाला सम्पन्न, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची स्थित आर.पी.एस. हॉस्पिटल में शनिवार को राष्ट्रीय ए-वी फिस्टुला लाइव ऑपरेटिव कार्यशाला एवं सीएमई का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार एवं झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन (BJPSA) के तत्वावधान में और रांची प्लास्टिक सर्जन्स सोसायटी के सहयोग से किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ए-वी फिस्टुला सर्जरी की आधुनिक तकनीकों, जटिल मामलों के प्रबंधन और डायलिसिस मरीजों के बेहतर उपचार पर अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, रांची की 20,531 महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹7,500

लाइव सर्जरी और विशेषज्ञ चर्चा बनी कार्यशाला की खासियत

कार्यक्रम के दौरान लाइव सर्जरी, वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल चर्चा और इंटरैक्टिव केस डिस्कशन आयोजित किए गए। राष्ट्रीय फैकल्टी ने ए-वी फिस्टुला सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली नवीनतम तकनीकों, चुनौतियों और बेहतर परिणाम हासिल करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने लाइव ऑपरेटिव सत्रों और विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक चर्चा को काफी उपयोगी बताया।

देशभर से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक

कार्यशाला में केरल, पटना, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के नासिक सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल डॉक्टरों ने वैज्ञानिक सत्रों की गुणवत्ता और व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना की। कार्यक्रम का सफल आयोजन ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट डॉ. अनंत सिन्हा के नेतृत्व में हुआ। वहीं, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विक्रांत रंजन और कोऑर्डिनेटर डॉ. नेहा ने कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को बिहार एवं झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ललित मिंज का मार्गदर्शन और संरक्षक डॉ. अजय का संरक्षण प्राप्त रहा।

डायलिसिस मरीजों के बेहतर उपचार में मिलेगी मदद

आयोजकों ने राष्ट्रीय फैकल्टी, देशभर से पहुंचे चिकित्सकों, प्रतिनिधियों और लाइव सर्जरी के लिए सहयोग करने वाले मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया। आर.पी.एस. हॉस्पिटल के प्रबंधन, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, ऑपरेशन थिएटर टीम और कर्मचारियों के सहयोग की भी सराहना की गई। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विक्रांत रंजन ने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यशालाएं विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इससे ए-वी फिस्टुला सर्जरी की गुणवत्ता में सुधार होगा और डायलिसिस मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। भविष्य में भी रांची में ऐसे राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment