मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, रांची की 20,531 महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹7,500

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में दूसरे चरण का भुगतान भी पूरा कर लिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि एकमुश्त ट्रांसफर की गई है।

यह भी पढ़ें : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से दो लोगों की मौत

20,531 महिलाओं को मिला ₹7,500 का लाभ

जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे चरण में ईटकी प्रखंड की 10,327 और बड़गाईं अंचल की 10,204 महिलाओं सहित कुल 20,531 लाभुकों को योजना का लाभ मिला। प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में ₹7,500 की सम्मान राशि भेजी गई। इसके लिए कुल ₹15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में जमा की गई।

पहले चरण में 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला था लाभ

इससे पहले पहले चरण में रांची जिले की 3,66,664 पात्र महिलाओं को भी अप्रैल से जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा चुका है। उस दौरान जिला प्रशासन ने ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की थी।

चरणबद्ध तरीके से जारी है भुगतान

जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भुगतान की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी है। प्रशासन के अनुसार, सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योग्य लाभुकों तक योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम तरीके से पहुंचे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment