मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से दो लोगों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुमला जिले में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग: कोयला लोड हाइवा की चपेट में युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम

आज इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

13 और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका बनी हुई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 14 जुलाई को चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रांची समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

गुमला में वज्रपात से दो लोगों की मौत

शनिवार को गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी 65 वर्षीय शिव व्रत गोप और बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी 24 वर्षीय सुजीता कुमारी के रूप में हुई है।

झारखंड में सामान्य से 36% कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 जून से 11 जुलाई 2026 के बीच झारखंड में सामान्य से 36 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। शनिवार को रांची में 1 मिमी, हजारीबाग में 1 मिमी, गुमला में 4.5 मिमी, लोहरदगा में 2 मिमी और सिमडेगा में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में इस अवधि के दौरान सामान्य वर्षापात 308.3 मिमी होना चाहिए था, जबकि अब तक 263.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत कम है। वहीं मेदिनीनगर में 40 प्रतिशत और गढ़वा में 75 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर न जाएं। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। खेतों और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment