मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में चला निगम का बुलडोजर, देर रात बेघर महिला से मिलने पहुंचीं मेयर रौशनी खलखो

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची में नगर निगम की ओर से शनिवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास रहने वाली एक महिला का घर हट गया, जिसके बाद वह अपने परिवार और सामान के साथ घंटों सड़क किनारे बैठी रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची की मेयर रौशनी खलखो देर रात पीड़ित महिला से मिलने पहुंचीं और उनकी समस्याएं सुनीं।

यह भी पढ़ें : 17 सेकंड में नेपाली खिलाड़ी को किया नॉकआउट, गोड्डा के देवगन मरांडी ने अंतरराष्ट्रीय MMA में लहराया परचम

मेयर ने अधिकारियों को दिए तत्काल व्यवस्था के निर्देश

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान मेयर रौशनी खलखो ने संबंधित अधिकारियों को महिला और उसके परिवार के लिए तत्काल अस्थायी ठहरने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर परिवार को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले उन्हें पर्याप्त सूचना नहीं दी गई थी।

मोरहाबादी और हरमू इलाके में चला अभियान

नगर निगम की टीम ने मोरहाबादी रजिस्ट्री कार्यालय के पास से लेकर ऑक्सीजन पार्क की चहारदीवारी के किनारे और रांची कॉलेज के पीछे सरना टोली क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तिरुपति टावर परिसर के पास गिफ्ट-डीड की जमीन पर बनी एक अवैध दुकान को भी हटाया गया। इसके अलावा हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के आसपास चिन्हित अतिक्रमण पर भी नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।

निगम ने बताया यातायात सुधार के लिए अभियान

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आगे भी चिन्हित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment