मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार; प्रेमी भी शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को रिमांड होम भेजा गया है।

एक नाबालिग की सूझबूझ से हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िताओं में से एक नाबालिग किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुपुदाना स्थित एक मकान में छापेमारी कर दूसरी नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पीड़िता की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों नाबालिग लड़कियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रेम संबंध का फायदा उठाकर बुलाया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नाबालिग लड़कियों का गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के साथ प्रेम संबंध था। आरोपियों ने उन्हें स्मार्ट सिटी घुमाने के बहाने बुलाया और बाद में एक मकान में ले गए। पुलिस के अनुसार, वहां दोनों लड़कियों को बंधक बनाकर उनके साथ जबरदस्ती की गई। एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरी ने दुष्कर्म के प्रयास की बात कही है। जैसे ही एक नाबालिग वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंची, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दूसरी लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘सहयोग कार्यक्रम’, अब हर महीने जनता से करेंगे सीधा संवाद

चार आरोपी जेल, दो नाबालिग रिमांड होम भेजे गए

पुलिस ने गिरफ्तार चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर रिमांड होम भेजा गया है। सिटी एसपी ने बताया कि पीड़िताओं ने आरोपियों में से कुछ को पहले से जानने की बात कही है। मामले में पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment