मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आईटीआई बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के आईटीआई बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण और जाम की समस्या से परेशान यात्रियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। रांची यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें :डीसी मंजूनाथ भजंत्री एक्शन मोड में, जिले के विकास और जनसेवा पर सख्त निर्देश

लंबे समय से जाम से तनाव, अब मिली राहत

आईटीआई बस स्टैंड के आसपास बस, स्कूल वैन, ऑटो और एम्बुलेंस को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ता था। भीड़भाड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क पर स्थिति बिगड़ती जा रही थी। अभियान के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा साफ हुआ और यातायात में सुधार देखा गया।

ट्रैफिक पुलिस ने की अपील: अतिक्रमण न करें, नियमों का पालन करें

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। साथ ही नो-पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़ा करने से बचने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि सुगम यातायात व्यवस्था सभी की साझा जिम्मेदारी है, और नागरिक सहयोग करेंगे तो शहर की ट्रैफिक स्थिति और बेहतर बनेगी।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-dc-manjunath-bhajantri-development-review/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment