मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के इस्लामनगर से लापता दो बच्चे सुरक्षित मिले, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के इस्लामनगर इलाके से दो बच्चों के अचानक लापता होने से गुरुवार को इलाके में हड़कंप मच गया। 12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ के घर से गायब होने के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप, ग्राहक नदारद

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी और सदर डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और रातभर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक मित्र के घर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

परिजनों ने ली राहत की सांस

बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत महसूस की। वहीं पुलिस की तत्परता और सक्रियता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

https://samacharpost.live/2026/02/hazaribagh-footpath-vegetable-vendors-evicted/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment