Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह HDFC बैंक के ऊपर अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ है।
आग बुझने के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी
दमकल की टीम के आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल राहत और बचाव टीम की प्राथमिकता आग को नियंत्रित करना है।





















