मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्कूल से बच्चे को लेने पहुंचे डॉक्टर पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

रांची: जिले के सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चे को लेने पहुंचे एक डॉक्टर पर डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित डॉ. दीपक कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर विवाद

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में मौजूद एक अभिभावक ने कथित तौर पर डॉ. दीपक कुमार की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर डॉ. दीपक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद संबंधित व्यक्ति वहां से चला गया।

स्कूल के बाहर डंडे से हमला करने का आरोप

डॉ. दीपक कुमार का आरोप है कि जब वे स्कूल से बाहर निकले, तब उक्त व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह के रेंबा मोड़ पर ट्रक-हाइवा की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

पुलिस को सौंपी आरोपी की जानकारी

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी की तस्वीर और वाहन का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि उसकी पहचान कर कार्रवाई की जा सके। शिकायत मिलने के बाद रातू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment