मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डीसी मंजूनाथ भजंत्री एक्शन मोड में, जिले के विकास और जनसेवा पर सख्त निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सभी वरीय पदाधिकारियों की अहम बैठक की। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, राजस्व से जुड़े मामलों, जन शिकायत निवारण और लोक सेवाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधिकारियों का बेहतर समन्वय दिखा है, और यही टीम भावना आगे भी बनाए रखनी होगी।

यह भी पढ़ें :हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पर बड़ी सौगात: 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें कब

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार पर विशेष जोर

डीसी ने निर्देश दिया कि 21 नवंबर से जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया कि सभी वरीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ निभाएं।

डीसी भजंत्री के सख्त निर्देश

सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे, आई-कार्ड पहनें और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करें। आम जनता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाहरणालय परिसर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही न हो। जन शिकायत निवारण को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। हर विभाग की जानकारी सही और पारदर्शी रूप से दी जाए।

विकास योजनाओं की स्थिति की समीक्षा

बैठक में कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें शामिल हैं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), अबुआ आवास, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत सरोवर योजना, डीसी ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी भजंत्री ने लगान, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार और दाखिल-खारिज से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के आदेश दिए। उन्होंने भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यों में भी गति बढ़ाने पर जोर दिया।

स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और तेज करने के निर्देश। ओडीएफ स्थिति बनाए रखने पर बल। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं और दवा उपलब्धता की समीक्षा। डीसी ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक डीआरडीए सुदर्शन मुर्मू, ITDA निदेशक संजय कुमार भगत, कार्यपालक अभियंता डॉ. सुदेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-10000-job-appointment-hemant-soren/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment