रांची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य समापन, कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट ने 47 रन से जीता खिताब

Meenu | November 10, 2025 | 11:35 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अग्रवाल युवा सभा को 47 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स और राज्यसभा सांसद महुआ माजी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :लातेहार में दर्दनाक हादसा: कुएं से बरामद हुई मां-बेटी की लाश, पति से झगड़े के बाद हुई थीं लापता

फाइनल मुकाबले का रोमांच

टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट ने 16 ओवर में 150/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में अग्रवाल युवा सभा की टीम 16 ओवर में 103/9 ही बना सकी और 47 रन से मैच हार गई।

कृष्ण वशिष्ठ बने मैच के हीरो

फाइनल मैच में कृष्ण वशिष्ठ ने ऑलराउंड प्रदर्शन से धमाल मचा दिया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। 19 गेंदों में 42 रन (7 चौके, 2 छक्के), 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिया। उनकी इस शानदार पारी ने मैच का रुख पूरी तरह कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट के पक्ष में मोड़ दिया।

जॉन्टी रोड्स व महुआ माजी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पुरस्कार वितरण के दौरान जॉन्टी रोड्स ने खिलाड़ियों की ऊर्जा और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि रांची में क्रिकेट के प्रति जुनून अद्भुत है। वहीं, सांसद महुआ माजी ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विजेता – कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट
उपविजेता – अग्रवाल युवा सभा
प्लेयर ऑफ द मैच – कृष्ण वशिष्ठ

Share this news

संबंधित खबरें