मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में रेलवे केबल चोरी का खुलासा, पतरातू से तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है। बरामद केबल की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन डे (50), राहुल कुमार (18) और गौतम कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सौंदा बगीचा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आरपीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :GST घोटाला मामले में विक्की भालोटिया को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

लोकेशन बॉक्स से काटा गया था केबल

आरपीएफ पतरातू पोस्ट के अनुसार, 23 मई की रात करीब आठ बजे पतरातू प्वाइंट संख्या-305 के पास स्थित लोकेशन बॉक्स से 2×12 कोर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी कर ली गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद 24 मई को संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई और जांच शुरू की गई।

जूट की बोरी में ले जाते पकड़े गए आरोपी

शनिवार को जांच के दौरान आरपीएफ टीम पतरातू बस्ती क्षेत्र से लौट रही थी। इसी दौरान ईस्ट केबिन के पास तीन लोगों को जूट की बोरी में भारी सामान ले जाते देखा गया। संदेह होने पर टीम ने तीनों को रोककर तलाशी ली। जांच में बोरी से तीन टुकड़ों में करीब 20 मीटर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया। आरपीएफ की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के लालच में 23 मई की रात केबल काटकर उसे पास के टूटे हुए केबिन में छिपा दिया था। शनिवार को वे उसी केबल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। जांच के दौरान आरोपियों के पास रेलवे संपत्ति ले जाने से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

कई धाराओं में मामला दर्ज

मामले में उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत पर कांड संख्या-05/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आरपी (यूपी) एक्ट की धारा-3 और रेलवे अधिनियम की धारा-147 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि सिग्नलिंग केबल कटने से ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकता था और इससे बड़ी समस्या खड़ी होने की आशंका थी।

https://samacharpost.live/2026/05/vicky-bhalotia-bail-rejected-in-730-crore-gst-scam-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment