मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में कुख्यात राहुल दुबे गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद टीम गठित कर पतरातू थाना क्षेत्र के सोलिया गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनीस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गैंग से संबंध का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह पिस्टल राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य ने फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षित रखने के लिए दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 9 एमएम पिस्टल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार तुर्की की जिगना कंपनी का है, जिससे अवैध हथियार नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अनीस अंसारी सोलिया (पतरातू) का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।\

यह भी पढ़ें:गढ़वा में सियासी पारा चढ़ा, झामुमो कार्यकर्ताओं का विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने किया। छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सक्रिय अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-jmm-protest-against-mla-satyendranath-tiwari-effigy-burnt/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment