Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की कथित ‘अभद्र और अपमानजनक’ टिप्पणी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। झामुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इस टिप्पणी से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
नारेबाजी और पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च निकाला, जमकर नारेबाजी की और विधायक का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बयान पार्टी और समर्थकों का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गया जंक्शन पर 16 मई तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले
तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन के कारण इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।