Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर होने के बाद उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
दस्तावेजों की जांच में सामने आए फर्जी भुगतान
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी की विशेष टीम बोकारो पहुंची और एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध लेन-देन का मिलान किया गया, जिसमें कई फर्जी भुगतान के रिकॉर्ड सामने आए। इसके आधार पर होमगार्ड जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार फर्जी वेतन निकासी लंबे समय से चल रही थी। अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस का वेतन संकट: सैलरी अटकी, EMI और फीस पर असर, CM को पत्र
SIT ने जब्त किए बैंक रिकॉर्ड और फाइलें
एसआईटी टीम ने बैंक खातों की डिटेल, भुगतान आदेश और संबंधित फाइलों को जब्त कर लिया है। एसीपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात अन्य कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।