मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में नहीं होगा बदलाव, 4 लाख तक का शिक्षा ऋण जारी रहेगा: सम्राट चौधरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना : बिहार के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलने वाला 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण पहले की तरह जारी रहेगा। योजना में बदलाव की खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को योजना को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : देवाटांड़ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलता रहेगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि योजना में बदलाव को लेकर छात्रों और अभिभावकों को संशय रखने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद देना है, ताकि पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

आर्थिक परेशानी से नहीं रुकेगी पढ़ाई

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी छात्र की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम करती रहेगी।

बदलाव की खबरों से बना था असमंजस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं। खासकर उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की सीमा और योजना के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे। मुख्यमंत्री के ताजा बयान के बाद फिलहाल इन आशंकाओं पर विराम लग गया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा जारी रहेगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए ऋण की सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य यह है कि आर्थिक परेशानी के कारण बिहार का कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment