मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में पानी-बिजली पर सख्त रुख, सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिला समाहरणालय में आयोजित “दिशा” बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

सांसद ने जिले में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जहां भी समस्या है, उसे तुरंत ठीक किया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए और नए कनेक्शन से जुड़े लंबित मामलों का तेजी से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना और सखी मंडलों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सखी मंडलों को मजबूत किया जाए।

यह भी पढ़ें: अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट सख्त, CID केस डायरी तलब

विकास कार्यों की समीक्षा

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और जलापूर्ति जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे हों और जमीनी स्तर पर समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दौरान आम लोगों को पानी और बिजली की किसी भी तरह की परेशानी से बचाना रहा, जिसके लिए प्रशासन को तेजी और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा गया।

https://samacharpost.live/2026/05/aman-saw-encounter-case-high-court-seeks-cid-case-diary/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment