मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार; पिस्तौल, मैगजीन और हथियार बनाने की मशीनें बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में चल रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने अर्ध-निर्मित पिस्तौल, मैगजीन, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जे, मशीनरी और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नूतन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर संयुक्त अभियान, अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को लंबे समय से दत्तो गांव में अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अर्ध-निर्मित हथियार बरामद किए गए।

लोहार के काम की आड़ में तैयार हो रहे थे अवैध हथियार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दंपती मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। दोनों कई वर्षों से दत्तो गांव में रह रहे थे और लोहार का काम करने की आड़ में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चला रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस अवैध हथियार निर्माण गिरोह का संबंध किसी संगठित अपराध या अन्य राज्यों के आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है। मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले से संवेदनशील माना जाता है पतरातू-भुरकुंडा इलाका

पतरातू और भुरकुंडा क्षेत्र लंबे समय से संगठित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। राहुल दुबे गैंग, सुजीत सिन्हा गैंग और प्रिंस खान गैंग की सक्रियता को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। हाल ही में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment