मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भुरकुंडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में बीती देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना सीसीएल सौंदा साइडिंग के पास की है, जहां दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने चार राउंड गोलीबारी की और मौके पर राहुल दुबे गैंग के नाम की चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।

गोलीबारी से फैली अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक ने क्रशर के पास गाड़ी रोकी और पीछे बैठे शख्स ने पिस्तौल से लगातार गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में दो ट्रेनों पर पथराव, वंदेभारत और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस को बनाया गया निशाना

सुरक्षा कारणों से बंद हुई साइडिंग

फायरिंग की घटना के बाद एहतियातन सीसीएल सौंदा की बी साइडिंग बंद कर दी गई, जिससे कोयले की ढुलाई और उत्पादन प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ महीनों से कोयला क्षेत्रों में अपराध बढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी सयाल डी परियोजना में राहुल दुबे गैंग ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी के गेट पर गोलीबारी की थी।

ठेका कंपनियों में बढ़ा डर

लगातार हो रही घटनाओं से ठेका कंपनियों में भय का माहौल है। कंपनियों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कामकाज ठप हो सकता है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-train-stone-pelting-vandebharat-tata-kurla-express/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment