मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: चुट्टूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन वाहन चपेट में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ स्थित चुट्टूपालू घाटी में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से आ रहा ट्रेलर (JH 10 JQ 3091) घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार और टाटा 709 मिनी ट्रक समेत तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बावजूद सभी वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में बंद घर में चोरी, ताला तोड़कर 2 लाख का सामान ले उड़े चोर

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

घाटी में हादसों का खतरा बरकरार

चुट्टूपालू घाटी में अक्सर ब्रेक फेल और तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-house-burglary-2-lakh-stolen/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment