रामगढ़ : भुरकुंडा थाना क्षेत्र में बंद घर में धावा, सोना-चांदी से लेकर बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स ले उड़े चोर

Rupa Kumari | October 23, 2025 | 02:15 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सौंदा बासगढ़ खदान के पास शंभू नाथ शर्मा के निजी आवास की है। जानकारी के अनुसार, शंभू नाथ शर्मा 21 सितंबर को किसी निजी काम से हजारीबाग स्थित अपने गांव गए थे। इसी बीच, 21 अक्टूबर की रात चोरों ने उनके घर में धावा बोल दिया और घर का लगभग सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का खुलासा 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। शंभू नाथ शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जदयू MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- “अज्ञानता की पराकाष्ठा हैं तेजस्वी”

चोरी गया सामान

चोरी किए गए सामानों में 2 सोने की चेन, 2 सोने के हार, 3 जोड़ी सोने की बालियां, 4 जोड़ी सोने के झुमके, 3 सोने की अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 16 पीस चांदी का बेरा, पीतल की बाल्टियां, बर्तन, 4 लोटे, थालियां, कटोरे, गिलास, 2 पतीले शामिल हैं। इसके अलावा चोरों ने एक बाइक, बैटरी इनवर्टर, टीवी, स्पीकर और 20 हजार रुपये नकद भी ले गए।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित ने भुरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें