मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रेलवे में बंपर भर्ती: 6365 टेक्नीशियन पदों पर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने रेलवे में 6365 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से पूरी की जाएगी। जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

रेलवे ने देशभर में टेक्नीशियन पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। कुल 6365 पदों पर नियुक्ति होगी। सभी रेलवे जोनों और प्रोडक्शन यूनिट्स को खाली पदों का डेटा एक सप्ताह के भीतर भेजने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार टेक्नीशियन के करीब 39 अलग-अलग कैटेगरी में भर्ती की जाएगी। इनमें तकनीकी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के पद शामिल रहेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदों का पूरा विवरण सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: रांची में LPG संकट गहराया: 57 हजार बुकिंग लंबित, सिलेंडर के लिए 30 दिन तक इंतजार

पारदर्शी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल फिटनेस और तकनीकी मानकों के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग रेलवे जोनों में की जाएगी।

कई जोनों में बड़ी संख्या में वैकेंसी

रेलवे के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग विभागों में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी बताई जा रही थी। इस भर्ती के जरिए उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे समेत कई जोनों में रिक्तियां भरी जाएंगी।

ALP भर्ती भी जल्द

रेलवे इससे पहले असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस भी जारी कर चुका है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-indane-gas-shortage-57-thousand-bookings-pending-lpg-delay/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment