मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया जांच अभियान, 4 लोगों में मिली संक्रमण की पुष्टि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पूर्वी सिंहभूम :पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया जांच अभियान चलाया। डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. सुजीत झा और एमपीडब्ल्यू. की टीम ने सुदूरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना और सुनूडुर टोलो गांवों में मलेरिया जांच की।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में सड़क चौड़ीकरण ठेकाकर्मी की हत्या, 3 गिरफ्तार

दर्जन भर सैंपल लिए गए, 4 संक्रमित पाए गए

टीम ने संदिग्ध मलेरिया पीड़ितों से दर्जन भर सैंपल लिए। प्रारंभिक जांच में 4 लोगों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। शेष सभी सैंपलों को संग्रहित कर लैब में जांच के लिए भेजा गया। मलेरिया संक्रमित लोगों को तुरंत आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

अभियान का उद्देश्य और योजना

डुमरिया प्रखंड के ये गांव पहाड़ी क्षेत्र में स्थित हैं और आमदा सीएचसी से लगभग 16 किलोमीटर दूर उड़ीसा बॉर्डर के पास हैं। डॉ. मृत्युंजय धवड़िया ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक टीम क्षेत्र में कैम्प लगाएगी। उनका उद्देश्य जिले से मलेरिया का उन्मूलन करना है।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-sadak-chowdikaran-thakakarmi-hatya-3-girafat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment