पूर्वी सिंहभूम: ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में मिले 24,367 आवेदन, शिविरों में उमड़ी लाभुकों की भीड़

Rupa Kumari | November 28, 2025 | 12:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दौरान सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर शिविर लगाए गए। अभियान की अब तक की प्रगति के अनुसार, कुल 24,367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को जिले के 24 पंचायतों और 3 नगर निकायों में शिविर आयोजित किए गए, जहां लाभुकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

शिविरों में विधायक सोमेश सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और लोगों से अपील की कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

यह भी पढ़ें: रांची: उत्तम ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, नाइट गार्ड को बंधक बनाकर चोर ले गए लाखों के जेवरात

समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने पर जोर

‘राइट टू सर्विस’ के तहत चिन्हित सेवाओं से संबंधित सभी आवेदन समय सीमा के भीतर निष्पादित किए जा रहे हैं। शिविरों में मिले प्रमुख आवेदनों में शामिल हैं।दिव्यांग पेंशन 32, विधवा पेंशन 105, वृद्धा पेंशन 2393, जन्म प्रमाण पत्र 179, आय प्रमाण पत्र 616, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 567, नया राशन कार्ड 526, जाति प्रमाण पत्र 760, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम सेवाएं 306, भूमि मापी 34, मृत्यु प्रमाण पत्र 89, भूमि धारण प्रमाण पत्र 25, दाखिल–खारिज वादों का निष्पादन 68, अन्य लोककल्याणकारी योजनाएं 18,664 शामिल हैं।  

28 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के सभी शिविर 28 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम दिन अपने नजदीकी शिविर में अवश्य शामिल हों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Share this news

संबंधित खबरें