मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ब्रेन मलेरिया से 5 बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, 12 डॉक्टरों समेत 13 स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मामले को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में तैनात 12 चिकित्सा पदाधिकारियों और एक एमटीएस को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : 14-15 जुलाई को भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

24 घंटे में मांगा जवाब, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि पर्याप्त संख्या में चिकित्सा पदाधिकारी तैनात होने के बावजूद मलेरिया मरीजों की समय पर निगरानी और समुचित इलाज सुनिश्चित नहीं किया जा सका, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

बच्चों की मौत पर विस्तृत रिपोर्ट तलब

स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी क्षेत्रों का पूरा ब्योरा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है, जहां ब्रेन मलेरिया से बच्चों की मौत हुई है। संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत एएनएम, सीएचओ, सहिया और चिकित्सा पदाधिकारियों की जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं कि किन परिस्थितियों में बच्चों की मौत हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

इन स्वास्थ्यकर्मियों को जारी हुआ शोकॉज

कारण बताओ नोटिस डॉ. विरेंद्र प्रसाद, डॉ. मेरी एस्टर किडो, डॉ. सत्य नारायण भगत, डॉ. विनिता लकड़ा, डॉ. आशा कृपा टूटी, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रीति राय, डॉ. निशा और एमटीएस सुनील तिर्की समेत कुल 13 स्वास्थ्यकर्मियों को जारी किया गया है।

पोटका में निगरानी और उपचार व्यवस्था होगी मजबूत

ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों और बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पोटका क्षेत्र में निगरानी और उपचार व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मरीजों की समय पर पहचान, जांच और इलाज सुनिश्चित करने के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के उपायों को भी तेज किया जा रहा है, ताकि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment