पीएम मोदी ने हैदराबाद में सैफ्रॉन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज सुविधा का उद्घाटन किया

Meenu | November 26, 2025 | 01:23 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हैदराबाद में सैफ्रॉन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कंपनी को हर तरह का सहयोग देगी और यह एयरक्राफ्ट सर्विस सेंटर भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़ें :संविधान दिवस पर जमशेदपुर में सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ा

भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ा, अब घरेलू मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा है। भारतीय एयरलाइंस ने 1500+ नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया। वर्तमान में 85% MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल) काम विदेशों में होता है। नया सेंटर भारत को बड़े MRO हब के रूप में विकसित करने में मदद करेगा।

राज्य और केंद्रीय नेताओं की प्रतिक्रिया

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी: फैसिलिटी हैदराबाद के विकास और एयरोस्पेस/एविएशन हब बनने में मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू: एयरक्राफ्ट इंजन सर्विस शुरू होने से लागत कम होगी और यात्रियों को फायदा मिलेगा। अब भारत सिंगापुर और मलेशिया पर निर्भर नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत विजन का हिस्सा बताया और कहा कि यह सुविधा देश के एविएशन सेक्टर को और मजबूत करेगी।

Share this news

संबंधित खबरें