संविधान दिवस पर जमशेदपुर में सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

Meenu | November 26, 2025 | 01:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के समाहरणालय में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :लोहरदगा में DC ने समाहरणालय में दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को याद किया

उपस्थित अधिकारियों ने संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को याद किया। उपायुक्त सत्यार्थी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ काम करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम जिले के अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों, विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी आयोजित किया गया। इस सामूहिक पाठ के माध्यम से सरकारी कर्मियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण को दोहराया।

Share this news

संबंधित खबरें