Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए रूपी सोरेन के कार्यों को भी याद किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हेमंत और कल्पना सोरेन के प्रति जताई संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हुआ था। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी और रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
नेमरा में संथाली रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार
रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा के बरलंगा स्थित घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार संथाली रीति-रिवाज से होगा। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त




















