मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने पर जोर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट परियोजना का निरीक्षण राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने परियोजना स्थल का दौरा कर चल रहे कार्यों को करीब से देखा और अधिकारियों से अब तक की प्रगति, आगे की योजना और संभावित चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में तेजी लाई जाए और किसी भी तरह की देरी से बचा जाए।

यह भी पढ़ें :साहिबगंज में जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रबंधन टीम के साथ हुई अहम बैठक

दौरे के दौरान अदाणी पावर परियोजना की प्रबंधन टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और समय पर सरकारी सहयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना राज्य में बिजली की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही इससे इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

पौधारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। दौरे के अंत में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों ने पावर प्लांट परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

https://samacharpost.live/2026/05/sahibganj-land-dispute-shooting-two-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment