मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहटा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना बहपुरा–बिहटा मुख्य मार्ग स्थित मौलीनगर के चुनौटी कुआं के पास हुई। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ माखो के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :बेगूसराय: भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र मंगलवार शाम अपने दोस्तों से मिलने घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। सुबह उसका शव मिलने की खबर ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जितेंद्र की हत्या उन्हीं दोस्तों ने की, जिनसे मिलने वह गया था। आरोप है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका शव सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। परिवार ने पुलिस से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। मौके के आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को मामले की गंभीरता समझते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

https://samacharpost.live/2025/12/pirnagar-youth-murder-land-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment