मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात बदमाश के पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना में बुधवार सुबह एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा इलाके की बताई जा रही है, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मसौढ़ी इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि अपराधियों ने व्यवसायी और उसकी दुकान की पहले से रेकी भी की थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अपराधी

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी की भनक लगते ही अपराधी अजय पासवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय पासवान के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ श्रवण के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार के 24 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में लू का असर जारी

27 लाख लूटकांड से जुड़ा है मामला

पुलिस जांच में यह मामला 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा के पास हुई सीएमएस सिक्योरिटी वैन लूटकांड से जुड़ा बताया जा रहा है। उस घटना में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाकर घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर कैश बॉक्स बरामद किया था, लेकिन उसमें रखी नकदी गायब थी। पुलिस लंबे समय से इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी।

बिहार में अब तक 13 एनकाउंटर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 एनकाउंटर हो चुके हैं। पटना, खगड़िया, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, सीवान, बिहटा और भागलपुर समेत कई जिलों में पुलिस ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना के बाद मसौढ़ी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-weather-update-orange-alert-rain-thunderstorm-heatwave/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment