मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में बालू माफियाओं का तांडव: स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सैफ जवानों पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: राजधानी में अवैध बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर घातक हमला किया। देर रात स्कॉर्पियो से कुचलने की इस वारदात में एक सैफ जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के काब गांव में हुई।

कार्रवाई के दौरान हमला, विवाद के बाद कुचले गए दोनों जवान

जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका। दो सैफ जवान ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले जा रहे थे कि तभी ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने वाहन छुड़ाने का प्रयास किया। कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच माफियाओं ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर दोनों जवानों को कुचल दिया और फरार हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को PMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दुखहरन पासवान की मौत हो गई। वहीं दूसरा जवान लक्ष्मण सिंह गंभीर हालत में भर्ती है।

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग में तेजी के निर्देश, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

स्कॉर्पियो जब्त, आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली है, लेकिन हमलावर अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थानाप्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे सूचना मिली थी कि बालू माफिया जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के दौरान जवानों से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया।

SIT गठित, पुलिस ने की FIR दर्ज

ASP शिवम धाकड़ ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और दुल्हिनबाजार थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बालू माफिया किस तरह कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/ceo-ravi-kumar-voter-list-ancestral-mapping-review-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment