पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार

Rupa Kumari | December 5, 2025 | 11:16 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पटना : ठंड में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पटना नगर निगम ने असहाय और बेघर लोगों के लिए व्यापक व्यवस्था की है। शहर में कुल 953 बेड वाले रैन बसेरे तैयार किए गए हैं, जिनमें स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर प्रकार के आश्रय स्थल शामिल हैं। सभी रैन बसेरों में तीन शिफ्ट में केयरटेकर, CCTV कैमरे, फायर सुरक्षा उपकरण तथा एक-एक प्रबंधक की नियुक्ति की गई है, जो संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। रात में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानों को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था

रैन बसेरों में रहने के साथ-साथ रात के भोजन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। यहाँ स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट मच्छरदानी पर्याप्त कंबल की व्यवस्था की गई है। ठंड बढ़ने की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को दो कंबल दिए जाएंगे। रैन बसेरा में ठहरने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

महिलाओं के लिए विशेष रैन बसेरा

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अलग से महिला रैन बसेरे बनाए हैं। इन केंद्रों में केवल महिलाएँ ही ठहर सकेंगी और यहाँ महिला केयरटेकर की तैनाती की गई है। महिला रैन बसेरे निम्न स्थानों पर बनाए गए हैं मौर्या होटल के सामने, पटना सिटी नाला पर, बुद्धा स्मृति पार्क के पास।

अंचलवार रैन बसेरों की संख्या

  • नूतन राजधानी अंचल : 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 5 अस्थायी
  • कंकड़बाग अंचल : 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी
  • पाटलिपुत्र अंचल : अस्थायी
  • पटना सिटी अंचल : 2 अस्थायी
  • अजीमाबाद अंचल : 2 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी

नगर निगम ने कहा, कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे

नगर निगम ने दावा किया है कि शहर में बढ़ती ठंड के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में रात न बिताए, इसके लिए सभी इंतज़ाम पूरी तरह से कर लिए गए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें