मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में खान सर की कोचिंग में आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी; फायर सेफ्टी पर फिर उठे सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिजली बोर्ड के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। घटना के समय नियमित कक्षाएं चल रही थीं, जिससे छात्रों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बिजली बोर्ड में आग लगी, तेजी से धुआं पूरे क्लासरूम में फैल गया। स्थिति बिगड़ते देख छात्र तुरंत बाहर निकलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें :सरायकेला में तंबाकू पर सख्ती: सरकारी परिसरों में सेवन या थूकने पर ₹1,000 जुर्माना, खुली सिगरेट बिक्री पर रोक

शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई होने से किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि हाल ही में फायर सेफ्टी विवाद के बाद अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटर का दो बार निरीक्षण किया था। 7 जून और 23 जून को हुई जांच में कई कमियां सामने आई थीं। इसके बाद कोचिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देशभर में कोचिंग और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हाल के वर्षों में लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जमीन पर भी सख्ती से लागू होना चाहिए। भले ही इस घटना में बड़ा नुकसान टल गया हो, लेकिन इसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर्याप्त रूप से सुनिश्चित की जा रही है या नहीं।

https://samacharpost.live/2026/06/saraikela-tobacco-ban-rs1000-fine-open-cigarette-sale-prohibited/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment